Lord Ganesha

गणपति की सेवा मंगल मेवा आरती

(Ganesh Ji Ki Aarti)

Also known as ganesh ji · ganesh aarti · ganesh ji aarti

The birth aarti, and it dates the birth precisely: the month of Bhadon, the bright fourth, at midday. What follows is the scene — Indra's astonishing music, the wives of the gods singing, Shankara's delight rising, Vidhata taking his seat, Indra's apsaras dancing, and Brahma looking into the Vedas and settling on the name, destroyer of obstacles. Then it does something none of the other aartis here do, and tells the story of the curse: his belly stood out like a pillar, the moon saw it and laughed, and he cursed the moon on the spot to lose its digits — which is why the moon of that fourth day is not looked at. It closes on the plain rule the whole festival rests on: worship Ganapati first, and every undertaking goes through unobstructed.

Read In:

Script: Devanagari (देवनागरी) — also the script of Hindi, Marathi, Nepali and Konkani.

गणपति की सेवा मंगल मेवा,
सेवा से सब विध्न टरें।
तीन लोक तैतिस देवता,
द्वार खड़े सब अर्ज करे॥
ऋद्धि-सिदधि दक्षिण वाम विराजे,
अरु आनन्द सों चवर करें।
धूप दीप और लिए आरती,
भक्त खड़े जयकार करें॥
गुड़ के मोदक भोग लगत है,
मुषक वाहन चढ़ा करें।
सौम्यरुप सेवा गणपति की,
विध्न भागजा दूर परें॥
भादों मास और शुक्ल चतुर्थी,
दिन दोपारा पूर परें।
लियो जन्म गणपति प्रभुजी ने,
ठुगी मन आनन्द भरें॥
अदभुत बाजा बजा इन्द्र का,
देव वधू जहँ गान करें।
श्री शंकर के आनन्द उपज्यो,
नाम सुन्न्या सब विधघ्न टर्रें॥
आन विधाता बैठे आसन,
इन्द्र अप्सरा नृत्य करें।
देख वेद ब्रह्ममाजी जाको,
विघ्न विनाशक नाम धरें॥
एकदन्त गजवदन विनायक,
त्रिनयन रूप अनूप धरें।
पगथ्थंभा सा उदर पुष्ट है,
देख चन्द्रमा हास्य करें॥
दे श्राप श्री चंद्रदेव को,
कलाहीन तत्काल करें।
चौदह लोक में फिरे गणपति,
तीन भुवन में राज्य करें॥
गणपति की पूजा पहले करनी,
काम सभी निर्विघ्न सरें।
श्री प्रताप गणपतीजी को,
हाथ जोड स्तुति करें॥
॥ इति संपूर्णंम् ॥

Explore More