ॐ जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।
भक्तन के दुःख सारे पल में दूर करे॥ ॐ जय॥
भक्तन के दुःख सारे पल में दूर करे॥ ॐ जय॥
परमानन्द मुरारी मोहन गिरधारी।
जय रस रास बिहारी जय जय गिरधारी॥ ॐ जय॥
जय रस रास बिहारी जय जय गिरधारी॥ ॐ जय॥
कर कंकन कोटि सोहत कानन में बाला।
मोर मुकुट पीताम्बर सोहे बनमाला॥ ॐ जय॥
मोर मुकुट पीताम्बर सोहे बनमाला॥ ॐ जय॥
दीन सुधामा तारे दरिद्रों के दुःख टारे।
गज के फंद छुड़ाए भव सागर तारे॥ ॐ जय॥
गज के फंद छुड़ाए भव सागर तारे॥ ॐ जय॥
हिरण्यकश्यप संहारे नरहरि रूप धरे।
पाहन से प्रभु प्रगटे जम के बीच परे॥ ॐ जय॥
पाहन से प्रभु प्रगटे जम के बीच परे॥ ॐ जय॥
केशी कंस विदारे नलकूबर तारे।
दामोदर छवि सुन्दर भगतन के प्यारे॥ ॐ जय॥
दामोदर छवि सुन्दर भगतन के प्यारे॥ ॐ जय॥
काली नाग नथैया नटवर छवि सोहे।
फन-फन नाचा करते नागन मन मोहे॥ ॐ जय॥
फन-फन नाचा करते नागन मन मोहे॥ ॐ जय॥
राज्य उग्रसेन पाए माता शोक हरे।
द्रुपद सुता पत राखी करुणा लाज भरे॥ ॐ जय॥
द्रुपद सुता पत राखी करुणा लाज भरे॥ ॐ जय॥
