Goddess Gayatri

श्री गायत्री माता की आरती

(Gayatri Mata Ki Aarti)

Also known as gayatri mata · aarti mata ki · gayatri aarti

A Hindi arati to Gayatri as the mother of the Veda, and its method is accumulation: she is given the names of nearly every goddess in turn and the list is never resolved. She is the primal power and the unseen and the stainless; she is Brahma's own form; she is the wish-cow and being and consciousness and bliss, and then Ganga and the Gita in one line; she is the everlasting power of Savitr, and Savitri, and Sita. She is the beloved of the Rig and the Yajus and the Saman and the Atharva. She is the coiled power, the thousand-petalled lotus, the central channel. She is Svaha and Svadha and Shachi and Brahmani and Radha and Rudrani. Then the register drops and stays down: we are your children though crooked and false and unworthy, and what is asked for at the end is not wealth but a clean mind.

Read In:

Script: Devanagari (देवनागरी) — also the script of Hindi, Marathi, Nepali and Konkani.

जयति जय गायत्री माता,
जयति जय गायत्री माता।
आदि शक्ति तुम अलख
निरंजन जग पालन कर्त्री।
दुःख, शोक, भय, क्लेश,
कलह दारिद्र्य दैन्य हत्रीं॥
ब्रह्म रूपिणी, प्रणत पालिनी,
जगतधातृ अम्बे।
भवभयहारी, जनहितकारी,
सुखदा जगदम्बे॥
भय हारिणि, भव तारिणि,
अनघे, अज आनन्द राशी।
अविकारी, अघहरी, अविचलित,
अमले, अविनाशी॥
कामधेनु सतचित् आनन्दा,
जय गंगा गीता।
सविता की शाश्वती शक्ति
तुम सावित्री सीता॥
ऋग्, यजु, साम, अथर्व प्रणयिनी,
प्रणव महामहिमे।
कुण्डलिनी सहस्रार, सुषुम्ना शोभा
गुण गरिमे॥
स्वाहा, स्वधा, शची, ब्रह्माणी,
राधा, रुद्राणी।
जय सतरूपा, वाणी, विद्या,
कमला कल्याणी॥
जननी हम हैं दीन हीन,
दुःख दारिद के घेरे।
यदपि कुटिल कपटी कपूत,
तऊ बालक हैं तेरे॥
स्नेह सनी करुणामयि माता
चरण शरण दीजै।
बिलख रहे हम शिशु सुत
तेरे दया दृष्टि कीजै॥
काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ,
दुर्भाव, द्वेष हरिये।
शुद्ध बुद्धि, निष्पाप हृदय,
मन को पवित्र करिये॥
तुम समर्थ सब भाँति तारिणी,
तुष्टि पुष्टि त्राता।
सत मारग पर हमें चलाओ,
जो है सुखदाता॥
जयति जय गायत्री माता,
जयति जय गायत्री माता॥

Explore More